पाली के माता बिरासिनी मंदिर जगह जगह से क्षतिग्रस्त, प्रशासन की अनदेखी

Pali Maa Birasini Temple

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में धार्मिक और आस्था का केंद्र माता बिरासिनी ( Maa Birasini mandir) का प्राचीन मंदिर प्रशासन की देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। बता दें कि मंदिर में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और मंदिर में लाखों रुपयों का चढ़ावा भी प्राप्त होता है लेकिन मंदिर जहां एक ओर जीर्ण शीर्ण हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के भी इंतजाम मंदिर में नही हैं।

इस मामले में जहां मंदिर पण्डा, गोपाल विश्वकर्मा ने मंदिर के जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की है तो वहीं तहसीलदार, एम पी विराट ने बताया कि कार्य की व्यस्तता के चलते समय नहीं दे सके, लेकिन मंदिर समिति की बैठक बुलाकर चर्चा करने के बाद मंदिर के जीर्णोधार का प्रयास किया जाएगा।