उमरिया लाॅकडाउन, असहाय की मदद कर रहे युवा मोर्चा कार्यकर्ता

Umaria BJYM

उमरिया। विश्व मे फैले कोरोना वायरस को लेकर जहां देश मे लॉक डाउन के चलते देश के नागरिकों को बाहर निकलने से रोक लगा दी गई है तो वहीं उमरिया जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा घर घर जाकर गरीब असहाय एवं जरूरत मंदो को अनाज पहुचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

उमरिया जिले अंतर्गत नगरपालिका के वार्डो में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जाकर अनाज साबुन व सीनेटाइजर का वितरण कर समझाइस दी जा रही है घर पर रहे घर से बाहर न निकले और लॉक डाउन को पूरा करने में सहयोग प्रदान करें।