खाचरोद में खुला पड़ा डीपी बाॅक्स, हो सकती है बड़ी दुर्घटना

Khachrod MPEB

उज्जैन। जिले के खाचरोद में लगे विद्युत पोल पर खुले तार लटके होने तथा डीपी खुली होने के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है।
स्थानीय रहवासी बाबूलाल गागर ने बताया कि विद्युत विभाग के लाईनमैन को तार उपर करने बोला गया था लेकिन कर्मचारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।

बता दें कि विद्युत डीपी के पास कई मवेशी घूमते हैं जबकि क्षेत्र के बच्चे भी खेल खेल में पास जाने से करंट की चपेट में आ सकते है, जिसके कारण बड़ी दुर्घटना का डर बना रहता है। हालांकि अब देखना होगा कि विद्युत विभग इस पर आखिर कब तक कार्रवाई करता है।