सागर में स्कूल बस पेड़ से टकराई, ड्रायवर की मौत

School Bus Accident Sagar

सागर। जिले में स्कूली बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई है जिसमें कई बच्चे घायल हुए हैं। दरअसल यह सड़क हादसा सागर जबलपुर मार्ग के सिंदगुवा गांव के पास हुआ है जहां स्कूटी सवार युवतियों को बचाने के कारण स्कूल बस पेड़ से टकराई है, जिसमें सवार लगभग आठ बच्चे घायल हुए है जबकि ड्रायवर की मौत हो चुकी है।

बता दें कि स्कूल बस में सवार बच्चे गढ़ाकोटा और पथरिया कस्बे के बताए जा रह है जो कि निजी स्कूल में अध्यनरत हैं। वहीं हादसे में मृतक ड्रायवर का नाम विजय बताया जा रहा है, जबकि लगभग 19 बच्चे घायल बताए जा रहे है जिनकी उपचार कराया गया।