बुरहानपुर। आतंकी संगठन सिमी के एक कार्यकर्ता को बुरहानपुर के कोर्ट ने 13 दिन की जुडीशियल रिमांड पर भेजा है। बता दें कि बुरहानपुर कोतवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पालाबाजार निवासी ईलीयाज नामक सिमी कार्यकर्ता को कोतवाली पुलिस द्वारा आर एस बघेल जेएमएफसी के कोर्ट में पेश कर 13 दिन की जुडीशियल रिमांड पर जेल भेज गया।
जिला लोक अभियोजक, कैलाशनाथ गौतम ने बताया कि ईलीयाज के सरेंडर होने के बाद पुलिस ने रिमांड लेकर कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं 2001 के अपराध में पेश नहीं होने पर केस सुरक्षित रखा गया था जिसके बाद अब पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी को पेश कर जुडीशियल रिमांड पर लिया गया।
