उज्जैन के उन्हेल में संचालित अवैध क्लीनिक हुई सील

Illegal Clinic

उज्जैन। जिले के नागदा अंतर्गत उन्हेल स्थित अरुण क्लीनिक को बीएमओ द्वारा सील करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बता दें कि इस दौरान उन्हेल तहसीलदार मनोहरलाल वर्मा तथा थाना प्रभारी विपिन बाथम भी मौजूद रहे।

बीएमओ कमल सोलंकी ने बताया कि विगत कई दिनों से क्लीनिक की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचकर क्लीनिक को सीलबंद कराने के बाद संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।