अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ में जयस महपंचायत की आमसभा आयोजित

JAYAS Mahapanchayat anuppur

अनूपपुर। जिले के राजेन्द्रग्राम में जयस महपंचायत पुष्पराजगढ़ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद हिमाद्री सिंह, जनपद अध्यक्ष हीरा श्याम सिंह तथा जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनावर विधायक हीरालाल अलावा भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के माध्यम से जयस महापंचायत ने क्षेत्र की कुछ सस्याएं भी जनप्रतिनिधि के समक्ष रखीं जिसमें प्रमुख रूप से किसानों की जमीन पर हुए कब्जे को हटाने, शिक्षा सेंटर के लिए प्रोजेक्ट बनाने तथा हाॅस्पिटल की मांग की गई।