नागदा विधायक निधि से पानी के टैंकरों का वितरण

Nagda MLA Dilip Singh

उज्जैन। जिले के नागदा खाचरोद से कांग्रेस विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने विधायक निधी से 25 पानी के टैंकर का वितरण कृषि मंडी से किया गया। जानकारी दी गई कि लगभग 140 गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी के टैंकर वितरण किया है। विधायक दिलिप सिंह गुर्जर ने बताया कि कुल 67 टैंकर अभी तक वितरित कर चुके हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य हर गांव मंे एक एक टैंकर का लक्ष्य साधा गया है।