नागदा नगर पालिका स्वच्छता मामले में बरत रही लापरवाही, खाली नहीं किया जाता डस्टबिन

Nagda Ujjain

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में नगर पालिका की लापरवाही सामने आई है। दरअसल नगर पालिका नागदा द्वारा जावरा उज्जैन हाइवे पर ग्रीन और ब्लू डस्टबिन लगाए गए थे लेकिन अब उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। जहां एक ओर डस्टबिन रोड पर पड़े हैं तो वहीं दूसरी ओर जहां डस्टबिन सही रूप से लगे हैं तो उनको नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा खाली नहीं किया जाता है। क्षेत्र की दुकान पर मौजूद युवक सुनील ने बताय कि जब से यह कचरा पेटी लगी है तभी से कचरा भराने के बाद डस्टबिन को खाली नहीं किया गया है। हालांकि साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्वच्छता बरतने में नागदा नगर पालिका द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।