बच्चों ने गुल्लक से निकाले पैसे, शहीदों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Pulwama Martyrs

धार  – पुलवामा आतंकी हमले से देश की जनता दुखी है वहीं शहीदों के परिवार के लिए मदद् करने देशवासी आगे भी आ रहे हैं। इसी क्रम में धार जिले के स्कूली बच्चों ने अपनी गुल्ल में जमा राशि का दान किया। दरअसल धार जिले के ग्राम शेरगढ के केमेलिया किड्स काॅलेज के बच्चो ने यहपहल की है। बच्चो ने अपनी गुल्लक के रुपये तो शहीदो के प रिजनो के लिये दिये ही, इसके अलावा इन बच्चो ने स्कूल के शिक्षको और आसपास के ग्रामीणो से भीरूपए एकत्र किए  जिसके बाद 2 लाख 44 हजार रूपयों कि राशि को शहीदों के परिजनों के नाम से जिला कलेक्टर को सौंप दी गई। वहीं कलेक्ट्रट परिसर भारत माता के जयघोष से गूंज उठा।