नेपानगर वाल्मीकि संगठन की कार्यकारिणी का हुआ गठन

नेपानगर। वाल्मीकि संगठन की नेपानगर एवं खकनार तहसील के महिला मंडल एवं पुरुष कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसके बाद संस्थापक उमेश जंगाले ने नवागत पदाधिकारियों की घोषणा कर शपथ दिलाई।

जानकारी के मुताबिक मार्गदर्शक अशोक मुंशी करोसिया, संरक्षक जीवन दास माहौर, अध्यक्ष पद पर मनोहर दावरे, उपाध्यक्ष मनीष मकवाने, दीपक कलोसिया, सचिव भूपेंद्र कटारिया, महासचिव राजेश माहौर को नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर महिला मंडल अध्यक्ष रत्ना माला सारसर, उपाध्यक्ष रीना धौलपुरे तथा खकनार तहसील अध्यक्ष पवन तेजी एवं महिला मंडल अध्यक्ष पद पर किरण तेजी को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलवामा में शहीद हुए जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

You May Also Like

More From Author