बालाघाट। जिले में व्यापत बेरोजगारी पर मध्य प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे ने कमलनाथ सरकार का रोजगार पर फोकस होने की बात कही। बता दें कि बालाघाट जिले से कई लोग बेरोजगारी के चलते बड़े शहरों की ओर पलायन करते दिखाई दे रहे हैं जो कि त्यौहार के मौके पर अपने घर वापस आते हैं।
लांजी से विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि रोजगार को लेकर कमलनाथ सरकार का मेन फोकस है। शिक्षित तथा अशिक्षित लोगों को रोजगार, किस तहर से उपलब्ध करा सकते हैं यह विचार चल रहे हैं।
