वारासिवनी में युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Waraseoni Rape Case

बालाघाट। जिले में एक युवती से जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को वारासिवनी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि वारासिवनी में एक युवती के साथ नवीन ठाकरे नामक युवक ने दुष्कर्म किया था, वहीं युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को बीते दिन गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, जानकारी दी गई कि पांच दिनों में ही दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।