कांग्रेस नेता ने भाजपा सांसद केपी यादव के खिलाफ फर्जीवाड़े के सबूत पेश किए

अशोकनगर। भाजपा सांसद केपी यादव और उनके पुत्र सार्थक यादव के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज होने के बाद अब कांग्रेस नेता गिर्राज यादव ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सांसद केपी यादव के खिलाफ कई सबूत प्रस्तुत किए। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता गिर्राज यादव ने बताया कि भाजपा सांसद केपी यादव ने उनके आय प्रमाण पत्र पांच लाख रूपए आय बातई गई है। बताया गया कि सांसद केपी यादव ने मुंगावली उपचुनाव में अपनी आय 40 लाख बताई थी, फिर बेटे के सर्टिफिकेट में पांच लाख की आय बताई और फिर बेटी के सर्टिफिकेट में 10 लाख 80 हजार की आय बताई गई। कांग्रेस नेता गिर्राज यादव ने भाजपा सांसद केपी यादव सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को चैलेंज किया कि यदि उनके तथ्यों का भाजपा नेता के पास तोड़ है तो वह 10 लाख रूपए देने तैयार है।

You May Also Like

More From Author