चंदेरी नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Chanderi Nagar Palika

चंदेरी। अशोकनगर जिले के चंदेरी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा घेराव किया गया। जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएमओ विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा पिछले माह 21 कर्मचारियों का विनियमितीकरण किया गया था वहीं अब छूटे हुए कर्मचारियों ने उनके विनियमितीकरण की मांग की है, जबकि पूर्व सीएमओ विश्वनाथ प्रताप सिंह पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। हालांकि इस मामले में नगर पालिका सीएमओ रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मांगे सुनकर आवदेन लिया गया है जिस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।