अशोकनगर में पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

अशोकनगर। जिले के ग्राम रूहाना में हुए अंधेकत्ल के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान अशोकनगर एसपी पंकज कुमाबत ने बताया कि  शांति बाई ने अज्ञात व्यक्तियों पर पती को कुल्हाड़ी से वार कर घायल करने की सूचना मिली थी, वहीं घायल की उपचार के दौरान मृत्यु होने के बाद पुलिस द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

बताया गया कि मृतक की पत्नी द्वारा ही हत्या की गई है। जानकारी दी गई किपुलिस ने विवेचना के दौरा न मुखबिर तथा साइबर सेल की मद्द लेकर जब मृतक की पत्नी शांति बाई से कड़ी पूछताछ की गई तो महिला ने हत्या करने की बात को कबूला। वहीं पति द्वारा पत्नी शांति बाई पर देवर के साथ प्रेमप्रसंग का शक करने तथा देह व्यापार करने का आरोप लगाने की बात से परेशान होकर महिला द्वारा पति की हत्या करने की बात कही गई।

DOWNLOAD

You May Also Like

More From Author