रतलाम जिले के असंगठित श्रमिको के हितलाभ कार्यक्रम में जहां एक ओर एलईडी पर सीएम का भाषण चल रहा था तो दूसरी ओर विधयाक झपकीया लेते नज़र आए। आपको बता दें कि असंगठित श्रमिको के हितलाभ कार्यक्रम का आयोजन अलग अलग जिलों में किया गया था। कार्यक्रम के दौरान से एलईडी पर सीएम के भाषण का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया लेकिन इस दौरान मंच पर रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर सीएम का भाषण सुनने के बजाए नींद की झपकियां लेते नजर आए। नज़ारा यह था कि जनकल्याण के आयोजन में जनप्रतिनिधी खुद सुस्ताते रहे और सामने बैठे लोग उनकी तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करते रहे।
Related Posts
ग्राम उपलाई के सरपंच-सचिव फरार, भ्रष्टाचार का मामला
जावरा। रतलाम जिले के एक ग्राम में गबन मामले के बाद ग्राम के सरपंच सचिव तथा सहायक सचिव के फरार…
रतलाम के एक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रूपयों का सामान जला
मध्य प्रदेश के रतलाम फ्रीगंज रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिकस दुकान के गोदाम में भीषण आग लगी है। इस आगजनी के…
ताल थाना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
रतलाम। जिले की ताह थाना पुलिस ने ग्राम मेलुखेड़ी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोर को…
