CM kamalnath

राज्यपाल से मिले कमलनाथ, बोले तय तारीख़ में बहुमत साबित करेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात करते हुए बहुमत साबित करने का दावा किया है। बता दें कि सीएम कमलनाथ ने मध्य प्रदेश राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करते हुए बीजेपी द्वारा विधायकों की ख़रीद-फरोख़त करने की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तय तारीख़ में बहुमत साबित करने की बात कही।

बता दें कि 16 मार्च को विधानसभा सत्र की शुरुआत होनी है। वहीं कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच राज्य के 22 विधायकों ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है जिनमें से 19 विधायक फिल्हाल बेंगलुरु में होना बताए जा रहे हैं।

Back To Top