बालाघाट में विद्युत तार चोरी करने वाले युवक की करंट लगने से मौत

Balaghat news

बालाघाट। जिले के लालबर्रा में एक युवक की संदिग्ध मौत से कई सवाल उपजे हैं बता दें कि मृतक युवक के परिजन ने युवक की हत्या होने का आरोप लगाया है। बता दें कि अंकुश नामक युवक ग्राम नगपुरा का निवासी है जो कि लालबर्रा आया था वहीं रात के समय कुछ युवकों के साथ अंकुश कही गई जिसके बाद युवक की मौत की सूचना मिली।

लालबर्रा थाना प्रभारी, एम आर रोमड़े ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। वहीं मृतक के साथ लगभग पांच युवक थे जिनसे पूछताछ करने पर पता चला कि सभी युवक रात के समय विद्युत तार चोरी करते थे। जानकारी दी गई कि मृतक युवक विद्युत तार खोलने के लिए पोल पर चढ़ा जिस समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई।