विहिप अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का लालबर्रा में हुआ स्वागत

VHP Praveen Togadia

बालाघाट। विश्व हिंदू परिषद अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का बालाघाट जिले के लालबर्रा में हिंदु संगठनों ने स्वागत किया, अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया जिन्होने तोगड़िया का फूल माला पहनाकर धूमधाम से स्वागत किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष विवेक शिववंशी के साथ प्रसन्न अवधिया, संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल गोलू अग्रवाल, प्रकाश राहंगडाले, पंकज नामदेव, श्याम अवधिया सहित जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।