MP विधानसभा सत्र – राज्यपाल लालजी टंडन ने सदस्यों को सलाह दी

Governor Lalji Tandon vidhansabha

भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ को बहुमत साबित करना है वहीं विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में कमलनाथ सरकार पास होगी या फेल यह देखने वाली बात है। मध्य प्रदेश राज्यपाल लालजी टंडन के आदेश के बाद भी फ्लोर टेस्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जहां कांग्रेस अपना बहुमत साबित करने की बात कह रही है तो वहीं भाजपा कांग्रेस की सरकार गिरने का दावा कर रही है।

राज्यपाल लालजी टंडन विधानसभा पहुंचे, जिनका सीएम कमलनाथ ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल लालजी टंडन ने विधनसभा सदस्यों को शुभकामनाओं के साथ सलाह दी कि प्रदेश की जो स्थिति है उसमें जिसका जो दाइत्व है वह शांतिपूर्ण तरीके से, निष्ठापूर्ण और संविधान के द्वारा निर्पेक्ष एवं नियमों के साथ पालन करें ताकि मध्य प्रदेश का गौरव है, लोकतांत्रिक परम्परा की रक्षा हो सके।