नागदा में नकली नोट छापने वाली युवती गिरफ्तार, सबइंस्पेक्टर की बर्दी भी मिली

fake Currency

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में पुलिस ने एक युवती को नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि मामला नागदा के प्रकाश नगर का है जहां एक युवती द्वारा नकली नोट छापे जाने की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने तत्काल ही युवती के घर दबिश देकर भंडाफोड़ किया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवती के घर दबिश दी जहां पुलिस ने मौके से तलाशी के दौरान 100, 200, 500 और 2 हजार रूपए के नकली नोट जबकि नोट छापने का सामान भी जब्त किया। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि युवती के घर से एक सबइंस्पेक्टर की बर्दी तथा एफबीआई का आईडी कार्ड भी मिला है जबकि एक बाइक भी जब्त की गई।