सिरोंज चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर पंकज जैन

IAS pankaj jain

सिरोंज। विदिशा जिला कलेक्टर पंकज जैन ने सिरोंज पहुंचकर राजीव गांधी चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा, बता दें कि कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी और अवस्थाएं देखी जिसपर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।

दरअसल हाल ही में पंकज जैन द्वारा विदिशा जिला कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया गया है जिसके बाद अब नवागत कलेक्टर जिले की व्यवस्थाएं सुधारने में तत्पर हैं। सिरोंज के राजीव गांधी चिकित्सालय पहुंचे कलेक्टर पंकज जैन ने अवस्थाओं के चलते नाराजगी व्यक्त की तो वहीं एनआरसी वार्ड का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।