विदिशा में अब 11 से 4 खुलेंगी दुकानें – दवा, किराना, कृषि संबंधित दुकानें खुलेंगी

विदिशा। कोरोना वायरस के कारण विदिशा में इस समय लाॅकडाउन है जिस दौरान लोगों को आंशिक छूट दी जा रही है, वहीं आंशिक छूट के संबंध में कलेक्टर डाॅ पंकज जैन ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी। विदिशा कलेक्टर डाॅ पंकज जैन ने अपील करते हुए कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए आंशिक छूट दी जा रही है लेकिन शहरवासी उसका गलत उपयोग ना करें।

जिला कलेक्टर ने बताया कि दूध एवं सब्जी विक्रय की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि दवा और किराना विक्रय के लिए समय में परिवर्तन किया गया है जानकारी दी गई कि दवाई तथा किराना दुकानें अब सुबह 11 बजे से 4 बजे तक खोली जाएंगी। वहीं दूसरी ओर कृषि संबंधित दुकानें तथा गैराज भी सुबह 11 से शाम 4 बजे तक खोले जाएंगे। कलेक्टर डाॅ पंकज जैने बताया कि कृषि दुकानों की आड़ में दो पहिया और चार पहिया वाहन के गैराज खोलने की अनुमति नहीं है।

You May Also Like

More From Author