Maihar DIstrict

मैहर बना जिला, विधायक नारायण त्रिपाठी की प्रेसवार्ता

मैहर। मैहर जिला बनने के बाद मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ को धन्यवाद दिया। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उन्होने दो बार दल को बदला लेकिन राजनीति सिर्फ ईमानदारी के साथ की गई जबकि बीजेपी में शामिल होने के बाद विधायक के रूप में कई विकास कार्य कराए। वहीं विंध्य क्षेत्र को प्रदेश बनाने की मांग उठाते हुए विधायक त्रिपाठी बोले कि यदि निरंतर प्रयास करते रहे तो आने वाले वर्षों में या तो विंध्य या फिर बुंदेलखण्ड को प्रदेश बनाया जा सकता है।

Back To Top