नागदा के ग्रेसिम इंडस्ट्री में चोरी करने वाले गिरफ्तार

Grasim Industries Nagda

नागदा। नागदा जिले के ग्रेसिम इंडस्ट्री में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक ग्रेसिम इंडस्ट्री में ट्रक लेकर घुसे पांच लोगों ने लगभग 5 लाख रूपयों का कीमती सामान चोरी करने का प्रयास किया था, वहीं बिरला ग्राम थाना पुलिस ने चार आरोपियों को ट्रक सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।