MP में बीजेपी की सरकार बनने पर सतना में जश्न का माहौल

MP Govt BJp

सतना। मुख्यमंत्री पद से कांग्रेस नेता कमलनाथ के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा नेता कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। बता दें कि कमलनाथ का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा को सत्ता में आने का मौका मिल गया है।

सतना जिले से सहित कोठी के भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने पर जश्न मनाया। कोठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जश्न मनाया तथा आतिशबाजी की।जमकर नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया गया ढोल नगाड़ों के साथ एवं जमकर आतिशबाजी की गई जबकि एक दूसरे को मिठाईयां भी बांटी।