Corona Suspects

बुरहानपुर में कोरोना के 21 संदिग्ध, घरों में आइसोलेट

बुरहानपुर। कोरोना का संक्रमण में अब धीरे धीरे मध्य प्रदेश में भी फैलने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि बुरहानपुर में लगभग 21 लोगों को कोरोना के संक्रमण का संदिग्ध मानते हुए तत्काल ही वॉरेंटाइन कर अपने ही घरों में आइसोलेट किया गया है। जानकारी मिली है कि सभी 21 नागरिक विदेशों से लौटे थे जिनको स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइसोलेट करते हुए आगामी 14 दिनों में स्वास्थ्य में बदलाव आने पर जानकारी देने की हिदायतें दी। जानकारी मिली है कि थाईलेंड सहित ईरान, इराक, साउथ कोरिया और दुबई से यह लोग आए है जिनको स्वास्थ्य टीम की निगरानी में रखा गया है।

Back To Top