पति ने ससुराल पक्ष पर लगाया पत्नी की हत्या का आरोप

Burhanpur Murder Case

बुरहानपुर। माता पिता की मर्जी के खिलाफ शादी करने के कुछ महिने बाद अपनी मां के घर पहुंचकर महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दरअसल मामला बुरहानपुर जिले के खकनार का है जहां लक्ष्मी ओर राहुल के बीच प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने बीते दो माह पूर्व माता पिता की मर्जी के खिलाफ विवाह कर लिया था। शादी के बाद विगत 7 जून को लक्ष्मी की मां ने उसे खकनार बुला लिया जहां महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसको लेकर मृतका के पति ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

इस मामले में बुरहानपुर एसपी अजय सिंह ने बताया कि ऑनर किलिंग के तथ्य सामने नहीं आए हैं। बताया गया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का यह मामला है जिसकी जांच की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।