उमरिया जनता कर्फ्यू, पाली में लोगों ने बजाई ताली और थाली

Pali Janta Curfew

उमरिया। जिले के बीरसिंहपुर पाली में जनता कर्फ्यू का असर देखनेन को मिला। बता दें कि प्रधानमंत्री के आव्हान पर सुबह 7 बजे से ही उमरिया के पाली में बाजार बंद रहा और लोग अपने घरों में देखे गए, वहीं शाम के समय लोगों ने थाली, ताली और ध्वनी यंत्रों से समाजसेवा में तत्पर लोगों का उत्साहवर्धन किया। वहीं नगर के हाल का जायजा लिया कैमरा24 संवाददता प्रवीण तिवारी ने।

जहां एक ओर पाली के मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, तो वहीं मां बिरासनी मन्दिर, ज्वाला धाम ऊँचेहरा में भी पूजा अर्चना कर पट बंद कर दिए गए। हालांकि डाॅक्टर ने बताया कि बाहरी इलाकों से आए लोगों की जांच की गई लेकिन सभी सुरक्षित हैं, और सुरक्षा के लिए एहतियात बरते जा रहे हैं।