उमरिया जिले में दो अलग-अलग दुष्कर्म मामले की गुत्थी सुलझी

उमरिया। जिले में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ है। बता दें कि नौराजाबाद थाना पुलिस तथा पाली थाना पुलिस के दो मामले है जिसके तहत नौराजाबाद थाना पुलिस ने एक आरोपी जबकि पाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दरअसल नौरोजाबाद में एक महिला के साथ बीते दिनों हुए बलात्कार के मामले में पाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि नौरोजाबाद में एक महिला के साथ झिरिया मोहल्ला निवासी गुलाब नामक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था जिसकी शिकायत मिलने के बाद आरोपी को नौरोजाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वहीं दूसरा मामला पाली क्षेत्र का है जहां पुलिस ने दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ग्राम हंथपुरा के जंगल में बीते दिन एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दोनो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला के साथी के साथ मारपीट कर महिला से दुष्कर्म किया था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

You May Also Like

More From Author