पीथमपुर की गद्दा कम्पनी में लगी भीषण आग

pithampur fire case

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर में गद्दे बनाने वाली कंपनी सहित 2 कम्पनियों में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पीथमपुर सेक्टर 3 के टी-पोलीफॉम्स कंपनी में आग लगी है। वहीं आग लगने की सूचना के बाद मौके पर 4 फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचे। हालांकि आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है जबकि इस आगजनी के कारण लाखों रूपयों की हानि होने की आशंका है। हालांकि देर शाम आग पर काबू पा लिया गया।