नलों में से आ रहा गंदा पानी, रहवासियों ने मटके फोड़कर किया प्रदर्शन

Pithampur Nagar Palika

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर कालोनीवासियों ने पानी की समस्या के चलते नगरपालिका जोन कार्यालय पहुंचकर मटके फोड़कर अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

पीथमपुर के कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष, पप्पू असोलिया ने बताया कि वार्ड में नाले के अंदर पाइप लाइन का वाॅल लगा दिया गया है जिसके कारण गंदा पानी नलों में आ रहा है। जानकारी दी गई कि इंजीनियर द्वारा कांग्रेस के वार्ड में भेदभाव किया जा रहा है।

दूसरी ओर नपा सीएमओ, गजेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि देवश्री कालोनी में पानी, सफाई और स्ट्रीट लाईट की समस्या सामने आई है। फिल्हाल काम नहीं करने पर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जबकि तत्काल पानी की व्यवस्था के लिए टंकियां रखवाई जा रही है। हालांकि एक हफ्ते के अंदर सभी व्यवस्थाएं कराने का अश्वासन दिया गया।