कटनी लाॅकडाउन में समाजसेवी निरंतर बांट रहे राशन-सब्जी

Katni Lockdown

कटनी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाॅकडउान के दौरान कटनी जिले में समाजसेवी निरंतर गरीब तथा मजदूर तबके के लोगों को भोजन सामग्री का वितरण कर रहे हैं। कटनी के चन्दू माखीजा द्वारा माधव नगर क्षेत्र के असहाय लोगों को राशन तथा सब्जी एवं फल का वितरण किया गया। इसके साथ ही अमीर गंज तथा संजय नगर में भी घर घर पहुंचकर लोगों को राशन सब्जी का वितरण किया गया। जानकारी दी गई कि यह समजासेवा निरंतर लाॅकडाउन के समय तक जारी रहेगी।