विदिशा लाॅकडाउन में मदद के लिए समाजसेवी भी आगे

Vidisha lockdown

विदिशा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए विदिशा में भी लाॅकडाउन है जिसके चलते असहाय लोगों की मदद के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही नगर के समाजसेवी भी कदम बढ़ा रहे हैं। बीते दिन स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड  स्कूल विदिशा के संचालक योगेंद्र सिंह राणा, अपने स्कूल वाहन से हरिवृद्ध आश्रम पहुँचे जहां संचालक योगेंद्र सिंह राणा ने स्कूल में ही उगायी हुई ऑर्गानिक सब्जियां हरिवृद्ध आश्रम प्रबंधन को प्रदान की।

वहीं दूसरी ओर विदिशा के श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों द्वारा टीला खेड़ी पहुंचकर बैतूल से आए अहासय परिवार को दूध की उपलब्धता कराई जबकि कुछ परिवारों को राशन भी वितरित किया।

वहीं एक मैसेज आने पर विदिशा तहसीलदार सरोज अग्निवंशी ने तत्काहल ही लाॅकडाउन के समय मौके पर पहुंचकर असहाय महिला की मदद की। तहसीलदार ने बताया कि महिला को दो वक्त के भोजन की व्यवस्था कराई गई।