नागदा लाॅकडाउन, प्रशासन पुलिस निभा रहे अपनी ड्यूटी

Nagda lockdown

नागदा। कोरोना जैसी घातक बीमारी के डर के बावजूद भी नागदा में पुलिस और प्रशसनिक अधिकारी निरंतर लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चत कर रहे हैं। नागदा में रात के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों सहित एमपीईबी में सेवा दे रहे कर्मचारियों से कैमरा24 संवाददाता संजय शर्मा ने बात की।

नागदा के जवाहर मार्ग बाजार में लाॅकडाउन के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिसजवान ने बताया कि लोगों को जानकारी के आभाव में उन्हे लाॅकडाउन के समय घरों से नहीं निकलने की समझाइश दी जा रही है।