जबलपुर में कोरोना संदिग्ध महिला की मौत, 8 रिपोर्ट निगेटिव

Corona virus Jabalpur

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से बीते दिनों कोरोना वायरस के पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद अब जबलपुर को बड़ी राहत मिली है, बीते दिन ICMR लैब से आई जांच रिपोर्ट में जबलपुर के 12 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बता दें कि शहडोल की एक कोरोना संदिग्ध महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। बताया गया कि मृतक महिला के पति साउदी अरब में काम करते है जो कि फिल्हाल भारत में हैं। जानकारी दी गई कि जबलपुर से करीब 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट जांच के लिए भेजी थी जिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।