Corona test Nagda

नागदा में कोरोना से जंग, सभी मिलकर कर रहे काम

नागदा। कोरोना जैसी घातक बीमारी के बढ़ते ग्राफ को देखते नागदा सीएसपी मनोज रतनाकर तथा एसडीएम आर पी वर्मा सहित प्रशासनिक टीम ने लोगों के लिए भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं में कार्य कर रहे लोगों की जांच कराई। जानकारी के मुताबिक नागदा में जरूरत मंदो को भोजन उपलब्ध कराने वाले लगभग 95 समाजसेवियों की स्वास्थ्य टीम ने जांच की।

वहीं दूसरी ओर कोरोना से बचाव के लिए नागदा के वोर्डों को सेनेटाइज भी किया जा रहा है। नागदा के ग्रेसिम केमिकल डिवीजन द्वारा समाजसेवियों के सहयोग से सी ब्लॉक, आजादपुर, जी ब्लॉक, रामदेव बाबा मंदिर, प्रेम नगर, विद्यानगर तथा अशोक कॉलोनी को सेनेटाइज किया गया। जबकि वार्ड 23 पार्षद विनीता कमल शर्मा द्वारा वार्ड को सेनेटराइज किया गया।

Back To Top