Seoni Youth Wing

सिवनी के यूथ विंग ने बांटे मास्क और राशन

सिवनी। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सम्पूर्ण लाॅकडाउन के दौरान सिवनी के समाजसेवी असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा जिले भर में व्यवस्थाएं की गई है जिसमें समाजसेवी भी सहयोग कर रहे हैं। सिवनी के यूथ विंग द्वारा नगर वासियों के सहयोग से माउथ मास्क, हेड मास्क, हैंड ग्लब्स एवं सेनिटाइजर के साथ राशन वितरित किया जा रहा है।

Back To Top