nagda Social worker

कोरोना से जंग, डॉ चावला मित्र मंडल ने किया 51 हजार रूपयों का सहयोग

नागदा। नगर के डॉ चावला मित्र मंडल द्वारा सीएम रिलीफ फंड में 51 हजार रूपयों का योगदान दिया गया है। बता दें के डाॅ चावला मित्र मंडल के सदस्यों ने नागदा एसडीएम आरपी वर्मा तथा तहसीलदार विनोद शर्मा को सहायता राशि सौंपी।

वहीं दूसरी ओर निरंतर नागदा के क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जा रहा है जिसके तहत अशोक कॉलोनी को सेनेटाइज किया गया। महादेव कावड़ यात्रा के नरेंद्र रघुवंशी ने जानकारी दी और नगर के कई इलाकों को सेनेटाइज किया गया है जो कार्य निरंतर जारी है।

वहीं लाॅकडाउन के दौरान मंडी थाना में शांति समिति की बैठक भी आयोजित हुई जिसमें नागदा एसडीएम तथा नगर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए नियमों का पालन करने की समझाइश दी जबकि ठील बरतने वालों पर कार्रवाई की हिदायत दी गई।

Back To Top