खजुराहो लाॅकडाउन, जरूरतमंदों को भोजन पैकेट बांट रहे राकेश जैन

Khajuraho

खजुराहो। छतरपुर जिले के खजुराहो में लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए समाजसेवी भोजन पैकेट तैयार कर उनतक पहुंचा रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में मजदूर, गरीब, असहाय लोग दैनिक मजदूरी नहीं मिलने के कारण दो वक्त की रोटी के लिए जूझ रहे हैं, जिनकी मदद के लिए समाजसेवी आगे आ रहे हैं। खजुराहो जैन समाज से राकेश कुमार जैन द्वारा लगभग 200 पैकेट हर दिन तैयार कराते हुए वितरित किए जा रहे हैं। जो कि निरंतर जारी है।