Bhalumada Anuppur

अनूपपुर के भालूमाडा में पुलिसजवान पर हमला, दर्ज हुई FIR

अनूपपुर। जिले के थाना भालूमाडा में एक पुलिस जवान पर हमला होने का मामला सामने आया है। बता दें कि पुलिसजवान पर दो लोगों द्वारा हमला किया गया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि अनूपपुर जिले में इस समय लाॅकडाउन है जिस दौरान थाना भालूमाड़ा के पुलिस आरक्षक पर दो लोगों द्वारा हमला किया गया है।

इस मामले में अनूपपुर एएसपी, अभिषेक राजन ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस का यह काॅन्स्टेबल है जिसके बाद आरोपी पक्ष पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आपराध दर्ज किया गया है। जानकारी दी गई कि दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी गई है।

https://youtu.be/VXK6YtzqQaE

 

Back To Top