बिरसिंहपुर पाली लाॅकडाउन, सेवा में आगे पुलिस और स्वास्थ्य अमला

lockdown pali umaria

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में लाॅकडाउन के दौरान स्वास्थ्य विभाग सहित पुलिस विभाग का अमला निरंतर लोगों की सेवा में जुटा हुआ है। पाली के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला चिकित्सक सहित मैदानी स्तर पर कार्य करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान इस महामारी से बचाने के लिए मानव सेवा की मिसाल दे रहा है। महिला चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता सरकार के मिले निर्देशो का दायित्व वखूबी तरीके से निभा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा नगर से होकर गुजर रहे पैदल यात्रियों की भी मदद की जा रही है। पाली थाना पुलिस ने अशोकनगर से पैदल अपने घर जा रहे लगभग 10 मजदूरों को अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई जिसके बाद युवक को भोजन उपलब्ध भी कराया गया। गौरतलब है कि लॉक डाउन के बाद अभी भी दूसरे क्षेत्र से लोगो का पैदल आना जाना बना हुआ है।