Umaria SP Sachin SHarma

उमरिया लाॅकडाउन, कैफेटेरिया एवं सुपर मार्केट वाहन की सेवा शुरू

उमरिया। लाॅकडाउन के दौरान उमरिया पुलिस द्वारा एक अनोखी पहल की गई है जिसके तहत लोगों को घर पर ही राशन तथा दैनिक उपयोग उपलब्ध कराने के लिए चलित कैफेटेरिया एवं सुपर मार्केट वाहन बनाया गया है, जिसे पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चाय उपलब्ध कराने के लिए कैफेटेरिया वाहन जबकि पुलिस के परिवार सदस्यों को राशन उपलब्ध कराने के लिए सुपर मार्केट वाहन शुरू किया गया है। वहीं चलित सुपर मार्केट पुलिस कालोनी पहुंचा जहां रहवासियों ने उपयोगी सामान को खरीदा।

Back To Top