बिरसिंहपुर पाली में नगरोदय कार्यक्रम आयोजित

pali umaria

उमरिया। बिरसिंहपुर पाली के सामुदायिक भवन में नगरोदय कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लाइव संवाद को भी देखा। बता दें कि मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विकास विभाग के निर्देश पर नगर पालिका परिषद पाली द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल, उपाध्यक्ष रामधनी प्रधान, सीएमओ आभा त्रिपाठी, पार्षद साधना पटेल, सिया बाई, सुदामा विष्वकर्मा व नगर के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सीएमओ आभा त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से 245 हितग्राहियों को लाभान्वित कराते हुए प्रमाण पत्र वितरण किया गया है वही नगर पालिका क्षेत्र में किये जाने वाले विकास कार्यो की जानकारी दी गई है। उपस्थित जन समूह से वक्ताओं ने बताया कि नगर के सर्वागीण विकास के लिए परिषद के द्वारा पूरे प्रयास जारी है। आगामी दिनों में नवीन बस स्टैंड चैपाटी प्राचीन सगरा तालाब में सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य किये जायेंगे।