कोरोना से बचाव, उमरिया के पाली में पुलिस दिखी सख्त

Birsinghpur Pali lockdown

उमरिया। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के आंकड़ों में बढ़ोत्री होती जा रही है। उमरिया जिले के बीरसिंहपुर पाली में कोरोना के कर्मबीर कहे जाने वाली पुलिस भी लोगों की सुरक्षा के लिए सख्त नजर आ रही है लेकिन आमजन द्वारा मामले में ढील बरतने पर पुलिस ने सख्ती दिखते हुए 12 बजे के पूर्व लोगों को बाजार में प्रवेश नही दिया जबकि अनावश्यक रुप से बाजार में घूमते नजर आते है उन पर दंडात्मक कार्रवाई भी की। गौरतलब है कि तहसीलदार तथा पुलिस अधिकारी नगर की मुख्य जगह पर लोगो को सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन का पालन करने के लिए लगातार जागरूक करने के साथ ही समझाइश भी दे रहे हैं।