बेटमा में मनमाने रेट में बेचा जा रहा सैनिटाइजर, वार्ड 9 पार्षद ने की शिकायत

Sanitizer Betma

इंदौर। जिले के बेटमा आयुष्मान हॉस्पिटल में मानमाने रेट पर सैनिटाइजर बेचे जाने का ममाला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बेटमा के आयुष्मान हॉस्पिटल का है जहां जब बेटमा के वार्ड 9 से महिला पार्षद नीतू जमरा ने सैनिटाइजर खरीदा तो 90 रूपयों की जगह पर सैनिटाइजर 150 रूपयों का दिया गया।

वार्ड 9 पार्षद, नीतू जमरा ने बताया कि आयुष्मान हाॅस्पिटल की क्लीनिक से 90 रूपए एमआरपी वाले सेनिटाइजर को खरीदा गया जिसको उन्हे 150 रूपयों में दिया गया। वहीं पार्षद द्वारा इसकी शिकायत देपालपुर एसडीएम प्रतुल सिन्हा से की गई।