शिवपुरी के बदरवास थाना अंतर्गत ग्राम बूढ़ाडोंगर हाइवे पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पुल से टकरने के बाद आगे का हिस्सा अलग होकर पुल से नीचे गिर गया। यह टैंकर गुना जिले के एनएफएल विजयपुर से 17 टन गैस लेकर कानपुर जा रहा था। रेसक्यू टीम अधिकारी के मुताबिक दीवार से टकराने के कारण टैंकर का आउटर और इनर बॉल्व टूट गया जिसके कारण गैस का रिसाव होने लगा। गैस की गंध आते ही बूढ़ाडोंगर गांव के लोग आधी रात को ही अपने घरों को छोड़कर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई दूर जा पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एनएफएल टीम पहुंची लेकिन महज तीन घंटे में गैस का टैंकर रिसाव के कारण खाली हो गया। गनीमत यह रही कि गैस रिसाव के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Related Posts
शिवपुरी के कोलारस में मिला कोरोना पाॅजिटिव मरीज
शिवपुरी। जिले के कोलारस से एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है…
सिंधिया बोले नेताओं की छटनी करूंगा
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव में हार पर दुख: व्यक्त किया कोलारस। शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में कांग्रेस पार्टी…
किसान कलश यात्रा लेकर कोलारस पहुंचे किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर
मध्य प्रदेश में किसानो के सम्मान के लिए निकाली जा रही किसान कलश यात्रा शिवपुरी जिले के कोलारस में पहुंची…
