vidisha sankalp child education and social welfare society

विदिशा के वार्ड 38 में समाजसेवियों ने बांटे मास्क और साबुन

विदिशा। संकल्प चाइल्ड एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज्ञाराम कॉलोनी स्थित वार्ड 38 में झुग्गी बस्ती के रहवासियों को फेस मास्क और साबुन का वितरण किया गया जिसके साथ ही रहवासियों को कोरोना से बचाव के तरीके बताकर जागरूक भी किया गया। इस दौरान संकल्प चाइल्ड एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी से कपिल कुमार सक्सैना, राजू कुमार जाटव, राहुल सिंह, संदीप वर्मा, वार्ड 38 पार्षद शैलेंद्र सरवैया, शानु सरबैया तथा पंकज सोनी मौजूद रहे।

Back To Top