Corona Doctors team

धार के दसाई पहुंची डाॅक्टर्स की टीम, 6 महिलाओं को किया होम क्वारंटीन

धार। जिले के दसाई पहुंची डाॅक्टर्स की टीम ने सर्वे करते हुए हाल ही में जन्मे नवजात शिशु सहित महिलाओं के स्वास्थ्य का हाल जाना। बता दें कि कोरोना वायरस के चिलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर सीबीएमओ डॉ शिला मुजाल्दा तथा डॉ निनामा कटारिया के नेतृत्व में डाॅक्टर्स की टीम दसाई पहुंची। जहां धार शहर के शासकीय सहित निजी चिकित्सालय में जिन महिलाओं की डिलीवरी हुई उन सभी के साथ शिशु का स्वास्थ्य हाल जाना गया। हालांकि सर्वे के दौरान लगभग 6 महिलाओं को 14 दिन होम क्वारंटीन किया गया है।

Back To Top